ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, ट्रक ने बाइक सवार 4 को रौंदा

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के किशनगंज जिले से आ रही है जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, ट्रक ने बाइक सवार 4 को रौंदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के किशनगंज जिले से आ रही है जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। 


घटना किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के धोबनिया के पास की है। बताया जाता है कि एक बाइक पर 4 लोग सवार थे। तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं और एक बच्ची की मौत हो गयी। वही बाइक चला रहे 23 वर्षीय नूर जमाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत करवाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि सिंहिया कुलामनी के रहने वाले नूर जमाल अपनी पत्नी नाहिदा बेगम, साली सबीनाज और एक साल की बच्ची को बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी धुमनियां के पास एक बेगलाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और मौके पर ही पत्नी, साली और बच्ची की मौत हो गयी। वही नूर जमाल बुरी तरह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

टैग्स