ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

सोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामला

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम के जरिए प्यार के जाल में फंसाकर एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने और उसके परिवार...

सोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: किशनगंज में 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने एक युवक और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवती का आरोप है कि मोबाइल और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और लगातार दबाव बनाता रहा.


इंस्टाग्राम से हुई थी युवक से पहचान

बहादुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के अनुसार, उसकी पहचान किशनगंज के एक युवक से मोबाइल और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया. युवती का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए.


पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 15 जुलाई 2026 को युवक उसे किशनगंज के एक होटल में ले गया. वहां उसकी इच्छा के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया गया.


VIDEO और फोटो वायरल करने की धमकी

युवती का आरोप है कि आरोपी ने घटना के दौरान वीडियो और फोटो बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डराने लगा. शिकायत के अनुसार, आरोपी इसी धमकी के जरिए उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाता था.


पीड़िता ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने के साथ उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी भी देता था. डर और दबाव के कारण वह काफी समय तक घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दे सकी.


बाद में युवती ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने आरोपी के परिवार से संपर्क कर मामले को सुलझाने की कोशिश की.


पीड़िता के अनुसार, आरोपी के घर पहुंचने पर उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी दी गई. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि मामला खत्म करने के लिए पैसे लेने का दबाव बनाया गया.


युवती ने अपनी शिकायत में फोन पर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है. उसके अनुसार, उसे कहा गया कि अगर मामला खत्म नहीं किया गया तो उसे उठाकर कहीं बेच दिया जाएगा.


पीड़िता ने प्राथमिकी में आरोपी युवक के साथ उसके पिता, मां और कुछ अन्य परिजनों को भी नामजद किया है. शिकायत में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं.


महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.