ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, 13 साल की पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार

Bihar Crime News: किशनगंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही...

बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, 13 साल की पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के दादा पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.


पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 26 जून को महिला थाना में मामला दर्ज कराया. शिकायत में आरोप लगाया गया कि पहली घटना 25 अप्रैल को हुई थी. उस समय बच्ची घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को भी घटना की जानकारी नहीं देने को कहा.


डर और धमकी की वजह से बच्ची लंबे समय तक चुप रही. इसी का फायदा उठाकर आरोपी उस पर लगातार अत्याचार करता रहा. आरोप है कि उसने कई बार बच्ची का शारीरिक शोषण किया. आखिरकार मानसिक रूप से परेशान बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी.


बेटी की आपबीती सुनकर परिवार के लोग सदमे में आ गए. इसके बाद पीड़िता की मां सीधे महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.


महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


पुलिस के अनुसार, बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उसे मानसिक सहयोग मिल सके. साथ ही उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस संरक्षण भी उपलब्ध कराया गया है.


महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जांच जारी है और यदि जरूरत पड़ी तो आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.