ब्रेकिंग
Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश

Bihar News: किशनगंज में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, गुस्साए लोगों ने नगर परिषद कर्मी के साथ की मारपीट, CO ने भागकर बचाई जान

Bihar News: किशनगंज में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए नगर परिषद कर्मी से मारपीट की और CO को भीड़ से भागकर जान बचानी पड़ी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शुरू हुए ‘बुलडोजर अभियान’ का सबसे तीखा विरोध मंगलवार को किशनगंज में देखने को मिला। जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम खगड़ा से कालू चौक तक पहुंची तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई शुरू होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई स्थानों पर विरोध तेज हो गया।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व नोटिस दिए अचानक घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि 60 से अधिक मकान ध्वस्त कर दिए गए। पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों से समय की मांग की थी। आरोप यह भी है कि कुछ अफसरों ने ऑनलाइन 1500-1500 रुपए लेकर एक घंटे की मोहलत दी, लेकिन उससे पहले ही बुलडोजर लेकर पहुंच गए और मकान गिरा दिए। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।


विरोध इतना बढ़ा कि भीड़ ने CO राहुल कुमार को घेर लिया। उनके साथ करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे, फिर भी स्थिति बेकाबू होती देख CO  साहब को दौड़कर खुद को बचाना पड़ा। भीड़ ने नगर परिषद कर्मचारी कमलेश के साथ मारपीट की और JCB मशीन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का आदेश DM ने दिया था और प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं, लोगों के आरोपों ने कार्रवाई को विवादों के घेरे में ला दिया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता