ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : किसान को घर से बुलाकर बेख़ौफ़ अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी क

BIHAR NEWS : किसान को घर से बुलाकर बेख़ौफ़ अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने किसान को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिया है। यह घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है।इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। 


वहीं, मृतक किसान 50 वर्षीय हरिमोहन झा अपने घर में था रात्रि में 10 बजे के आसपास अपराधियों ने मोबाइल पर फोन कर उसे धनौजा चौक पर बुलाया और गोली मारकर चलते बने किसान हरि मोहन झा के सीने में दो गोली मारी और पेट में एक गोली मार दिया जिस कारण उनकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


इधर, घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर दल बाल के साथ पहुंची पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है।