ब्रेकिंग
CM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वतCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत

‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादव

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को हथियार छोड़ने के बजाय मार दिया जाता है।

Bharat Tiwari Encounter Case
भरत तिवारी के परिजनों से मिले खेसारीलाल
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी इसे फर्जी एनकाउंटर बता रहे हैं। न्यायिक जांच के आदेश जारी किए जाने के बावजूद घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इन सबके बीच भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।


दरअसल, भेजपुर एनकाउंटर को लेकर जारी घमासान के बीच नेता से लेकर अभिनेता तक भरत भूषण तिवारी के घर पहुंच रहे हैं और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव भरत भूषण तिवारी के घर पहुंचे और उनकी मां समेत परिवार के लोगों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया।


इस मौके पर खेसारीलाल यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भरत तिवारी की शहादत को सिर्फ पब्लिसिटी का चीज न बनाया जाए बल्कि इस आंदोलन को जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि जहां मेरी जरूरत होगी वहां खड़ा हो जाउंगा। फोटो खींचवाने के लिए तो बहुत सारे लोग आएंगे लेकिन करेंगे कुछ नहीं। ये लोग भरत तिवारी के लिए नहीं लड़ने वाले हैं।


उन्होंने कहा कि लोग यहां आएंगे और अपनी पब्लिसिटी करने के बाद यहां से लौट जाएंगे। इससे बेहतर है कि जो भी नेता यहां पहुंच रहा है वे अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दुनियाभर के लोग आपकी बातों को सुनेंगे। इस मां का जो होना था हो चुका है, अब इसे भरत तिवारी वापस नहीं मिलने वाले हैं।


खेसारी ने कहा कि यहां आकर भरत तिवारी के बारे में लोग 10 अच्छी बातें बोल देंगे लेकिन उनका जो सपना था वह किसी को नहीं दिख रहा है और ना ही आगे दिखेगा। उन्होंने परिवार के लोगों से यही कहा कि अगर कोई नेता विधायक यहां आता है तो उनसे सिर्फ यही कहिए कि भरत तिवारी का जो सपना था उसे पूरा कर दिया जाए।


उन्होंने कहा कि कोई नेता भरत तिवारी के आंदोलन को आगे नहीं ले जाएगा बल्कि यह आंदोलन आम जनता का है और उसे ही इसे आगे लेकर जाना है। भरत तिवारी गरीबों के लिए काम कर रहे थे लेकिन यहां गरीबों के बारे में कौन सोंचता है। यहां अपराध को कम नहीं किया जाता है, अपराधी से हथियार नहीं छोड़वाया जाता है बल्कि उसे मार दिया जाता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता