ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे, पटना ले जाने के दौरान एक की मौत

JAMUI: जमुई के नगर थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग से झुलसे 4 लोगों को इलाज क

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे, पटना ले जाने के दौरान एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के नगर थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग से झुलसे 4 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।


घायलों की पहचान खड़सारी गांव निवासी कार्तिक सिंह और उनके तीनों बच्चे राधा कुमारी, सीता कुमारी और कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। कार्तिक सिंह की स्थिति गंभीर होने की वजह से सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही कार्तिक सिंह की मौत हो गई।


घटना के बारे में बताया जाता है कि कार्तिक सिंह और उसका पूरा परिवार एक ही कमरे में रहते थे और इस कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बनाया जाता था। आज सिलेंडर खत्म हो गया तब कार्तिक सिंह की पत्नी संगीता देवी नए गैस सिलेंडर को चूल्हे में लगाया और खाना बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया वैसे ही सिलेंडर में आग पकड़ ली। किसी तरह कार्तिक सिंह की पत्नी कमरे से बाहर भागी। जबकि कमरे में कार्तिक सिंह और उसके बच्चे बेड पर आराम कर रहे थे। 


जिसकी वजह से कार्तिक सिंह और उसके बच्चे कमरे में ही फंस गये। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग काफी जोर पकड़ चुका था। जिसकी वजह से कमरे में ही चारों फंस गए। फिर स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह खिड़की को तोड़कर आग में फंसे सभी सदस्यों को घर से बाहर निकला। लेकिन इस दौरान आग की चपेट में आने से कार्तिक सिंह बुरी तरह झुलस गया।


घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। तब तक भीषण आग घर में लग चुकी थी। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। बता दें कि कार्तिक सिंह घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था। इस भीषण अगलगी की घटना में उसके तीनों बच्चे भी बुरी तरह झुलस गए।। वही पत्नी आग की चपेट में आने से बच गई। कार्तिक सिंह की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता