ब्रेकिंग
विधान परिषद में तीखी नोकझोंक: सदन में ‘फटीचर’ पर गरमाया माहौल, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और सुनील सिंह के बीच बहस; Video देखिए..बिहार परिवहन विभाग में फेरबदल, 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला,लिस्ट देखें....कुछ दे दीजिए... मामला यहीं निपट जाएगा, बिहार में BEO पर शिक्षकों से अवैध वसूली का आरोप; DM ने दिए जांच के आदेशRJD छोड़ भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘अब बीजेपी में ही जियेंगे और मरेंगे’पुलिस बैरक में बिहार सैप के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; क्यों उठाया खौफनाक कदम?विधान परिषद में तीखी नोकझोंक: सदन में ‘फटीचर’ पर गरमाया माहौल, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और सुनील सिंह के बीच बहस; Video देखिए..बिहार परिवहन विभाग में फेरबदल, 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला,लिस्ट देखें....कुछ दे दीजिए... मामला यहीं निपट जाएगा, बिहार में BEO पर शिक्षकों से अवैध वसूली का आरोप; DM ने दिए जांच के आदेशRJD छोड़ भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘अब बीजेपी में ही जियेंगे और मरेंगे’पुलिस बैरक में बिहार सैप के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; क्यों उठाया खौफनाक कदम?

MDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Bihar News: खगड़िया के सरकारी स्कूल में MDM (मध्याह्न भोजन) में कीड़ा मिलने के मामले में हेडमास्टर संजुला कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। चार रसोइयों की सेवा समाप्त और शिक्षा विभाग ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली में गुरुवार को मध्याह्न भोजन के दौरान कीड़ा मिलने की घटना को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश और प्राथमिक जांच के आधार पर विद्यालय की हेडमास्टर संजुला कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 



वहीं शिक्षा विभाग वे स्कूल की चारों रसोइया सह सहायक की सेवा समाप्त कर नए रसोइया के चयन का निर्देश दिया गया है। चयनमुक्त की गई रसोइयों में सुलेखा देवी, मनोरमा देवी, अनिला देवी और नीलम देवी शामिल हैं। इसके अलावा प्रखंड साधनसेवी वचनदेव कुमार के मानदेय में 25 फीसदी कटौती कर जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 



वहीं इस मामले में एमडीएम के डीपीओ के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का भी आदेश दिया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की शिकायत सही पाई गई है। शिक्षा मंत्री कहा है कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता