ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर युवक ने लिफ्ट पर चढ़कर किया घंटों ड्रामा, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित

Bihar News: बिहार के खगड़िया रेलवे स्टेशन पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने अर्धनिर्मित लिफ्ट पर चढ़कर पत्थर फेंकने शुरू कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के खगड़िया जिले से है, बरौनी–कटिहार रेलखंड पर स्थित खगड़िया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक की अजीबो-गरीब हरकतों ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन को घंटों तक परेशान कर दिया। युवक कभी स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ता रहा, तो कभी फुट ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में पहुँच गया। हद तो तब हो गई जब वह स्टेशन परिसर में बनी अर्धनिर्मित लिफ्ट के अंतिम सिरे पर चढ़कर बैठ गया और वहाँ से पत्थर फेंकने लगा।


स्थिति को देखते हुए स्टेशन प्रशासन ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवा दी ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इस एहतियाती कदम के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।


इस बीच, युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने और रेस्क्यू करने की कोशिशें जारी रहीं। अंततः मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए लिफ्ट पर चढ़कर युवक को एक गमछे की मदद से बांधकर बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई और ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया गया।


घटना के संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि “युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। पहले वह राजधानी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा और फिर फूट ओवर ब्रिज होते हुए लिफ्ट के ऊपरी सिरे तक पहुँच गया। इस दौरान वह बार-बार नीचे फेंकने के लिए पत्थर उठाता रहा, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था।”


रेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है। यात्रियों की सजगता और साहस की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया।

रिपोर्ट- अनिश कुमार