ब्रेकिंग
IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान

खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना को मंजूरी, 3936 करोड़ की सौगात पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने बिहार के खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को चार लेन में अपग्रेड करने के लिए 3936.05 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है।

बिहार न्यूज
बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को फोरलेन में विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सी०सी०ई०ए०) ने आज बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3,936.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


इसे बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बी०ओ०टी०) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये कहा कि बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला यह ऐतिहासिक निर्णय है। इसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिल रहा है। 


उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण किया गया है, जिसका लाभ बिहारवासियों को मिल रहा है। कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना से सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने और राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 


उन्होंने कहा कि सड़क उन्नयन के बाद आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी, जिससे व्यापार, कृषि, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना को मंजूरी, 3936 करोड़ की सौगात पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार

टैग्स