ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

खगड़िया में स्कॉर्पियो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, कई लोग घायल, DIG के रिश्तेदार की हालत गंभीर

घटना महेशखुंट थाना क्षेत्र के गढ़मोहनी ढ़ाला के पास हुई, जिसमें बिहार पुलिस के डीआईजी स्तर के अधिकारी के रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

bihar
खगड़िया में सड़क हादसा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। महेशखुंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर स्थित गढ़मोहनी ढ़ाला के पास रविवार को एक स्कॉर्पियो और एक कार के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


घटना की सूचना मिलते ही महेशखुंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।


सूत्रों के अनुसार, हादसे में बिहार पुलिस के एक वरीय अधिकारी डीआईजी स्तर के अफसर के रिश्तेदार भी शामिल हैं, जिनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज विशेष निगरानी में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे, और मोड़ पर संतुलन खोने के कारण यह टक्कर हुई।


 इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोग प्रशासन से लगातार सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे को लेकर क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।


टैग्स