ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

तेज रफ्तार का कहर : चचेरे भाई-बहन समेत तीन को रौंदा, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

KAHAGDIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इस

तेज रफ्तार का कहर : चचेरे भाई-बहन समेत तीन को रौंदा, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAHAGDIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक अज्ञात वाहन ने चचेरे भाई-बहन समेत तीन को रौंद डाला है। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके के बूढ़ी गंडक पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन ने चचेरे भाई-बहन समेत तीन को रौंद दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में चचेरे भाई - बहन बताए जा रहे हैं। जबकि एक भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिससे बेहतर इलाज के लिए  डॉक्टर ने सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


बताया जाता है कि, 18 साल का कृष्णा कुमार अपने छोटे भाई करण कुमार और  24 साल की चचेरी बहन छोटी कुमारी को बाइक पर बैठाकर खगड़िया बाजार से अपने गांव रहीमपुर चौधरी टोला ले जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में एनएच- 31 पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें कृष्णा कुमार और छोटी कुमारी की मौत हो गई है।जबकि करण कुमार घायल हुआ है।मृतक कृष्णा कुमार के पिता एसएसबी जवान है।जबकि छोटी कुमारी के पिता सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक है।