ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PM मोदी को झूठा कहने पर तेजस्वी पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री प्रह्वाद जोशी, कहा..जिसके DNA में ही सिर्फ झूठ बोलना हो, वो क्या बोलेगा?

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि जिनके DNA में झूठ हो, वे प्रधानमंत्री मोदी को झूठा कैसे कह सकता हैं? बता दें कि तेजस्वी ने पीएम मोदी को 'झूठा और पॉकेटमार' कहा था।

bihar
तेजस्वी पर हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया को आज बड़ी सौगात मिली है। गोगरी प्रखंड के पसराहा  में 130 करोड़ की लागत से बने स्टील साइलो का उदघाटन किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रिमोट का बटन दबाकर 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले अनाज भंडारण केंद्र का आज अपने हाथों से उद्घाटन किया।


इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह भी मौजूद रहीं। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें तेजस्वी ने बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी को सबसे झूठा, पॉकेटमार और बड़ा कलाकार कहा था। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिनके DNA में ही सिर्फ झूठ बोलना और कुछ नहीं करना रहा हो, वह पीएम मोदी को झूठा कैसे कह सकता है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिए, लेकिन देश से गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल में घटी है। 25 प्रतिशत से घटकर अब 5 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा में रह गये हैं। यह रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक की है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट