ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मारपीट के मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, बोले.. राजनीति का हुए हैं शिकार

KHAGARIA : बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आंनद मोहन आज खगड़िया जिला कोर्ट पहुंचे. जहां मारपीट के मामले में ACJM-1 के सामने पेश हुए. बता दें वर्ष 1999 में चौथम थाना में आनंद मोहन के ख

 मारपीट के मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, बोले.. राजनीति का हुए हैं शिकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आंनद मोहन आज खगड़िया जिला कोर्ट पहुंचे. जहां मारपीट के मामले में ACJM-1 के सामने पेश हुए. बता दें वर्ष 1999 में चौथम थाना में आनंद मोहन के खिलाफ धारा 323 के तहत केस दर्ज हुआ था. इसी मामले में आज पेशी होने आए थे. 


इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए आंनद मोहन ने कहा कि बिहार कितना विकास किया है. यह किसी से छुपी हुई नहीं है. आज मैं जिस मामले में सजा काट रहा हूं. उस मामले में मैं निर्दोष हूं. यह शासन- प्रशासन से लेकर राज्य और केंद्र की सरकारों में बैठे लोग भी जानते हैं. बावजूद मैं राजनीति का शिकार बना हूं. उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा. 


आपको बता दें कि गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आनंद मोहन दोषी करार दिए गए हैं और इसी मामले में वह सहरसा जेल ने उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. जाहिर है कि 5 दिसंबर 1994 को मुजफ्फरपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की हत्या हुई थी. उस प्रदर्शन का नेतृत्व आंनद मोहन कर रहे थे.

टैग्स