ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

किसानों से भरी नाव पलटी, बागमती नदी की उपधारा में तीन लोग लापता हुए

KHAGADIYA : बिहार में इन दिनों नदियों का बहाब काफी तेज है। अधिकतर नदियां खतरे के निशान के ऊपर है। ऐसे में खगड़िया में किसानों से भरी हुई एक नाव पलट गयी। बागमती नदी की उपधारा में दो

किसानों से भरी नाव पलटी, बागमती नदी की उपधारा में तीन लोग लापता हुए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGADIYA : बिहार में इन दिनों नदियों का बहाब काफी तेज है। अधिकतर नदियां खतरे के निशान के ऊपर है। ऐसे में खगड़िया में किसानों से भरी हुई एक नाव पलट गयी। बागमती नदी की उपधारा में दो लोग लापता हो गए।  


मिली जानकारी के अनुसार, मानसी थाना इलाके में यह घटना घटी है। पशुपालकों से भरी एक छोटी नाव हादसे का शिकार बनी। यहां नाव में सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग नदी के दूसरी ओर जा रहे थे। उनमें कुछ पशुपालक थे जो चारा लेने जा रहे थे और कुछ लोग परवल तोड़ने भी कुछ लोग जा रहे थे। पानी में कुछ दूर जाते ही नाव पलट गयी। दो लोग इस हादसे में लापता हैं जिनकी खोज की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़निया घाट पर यह हादसा हुआ है। नाव पर सवार होकर कई किसान व पशुपालक दियारा जा रहे थे। नाव जैसे ही कुछ दूर बढ़ी तो अनियंत्रित हो गयी। नाव बागमती की उपधारा में डूब गयी। जिससे नाव पर सवार लोगों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में लोग नदी में तैरकर अपनी जान बचाने लगे. लेकिन दो लोग नदी में ही डूब गए और लापता हो गए। अधिकतर लोग बाहर आ गए लेकिन एक महिला व एक युवक अभी भी लापता है। 


बता दें कि नाव में सवार लोगों में कुछ किसान थे जो परवल तोड़ने के लिए दियारा जा रहे थे। कुछ लोग अपने पशुओं के चारा के लिए भी बहियार जा रहे थे. अचानक हुए इस हादसे का शिकार बन गए।  किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचायी लेकिन दो लोग लापता हैं। जिनके परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग नाव पर सवार होकर परवल तोड़ने दियारा क्षेत्र जा रहे थे। मानसी के खिड़निया घाट की घटना पर हादसा हो गया।