ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

ट्रेन खुलते ही चोर ने मोबाइल पर मारा झपट्टा, तभी पैसेंजर्स ने पकड़ लिया हाथ; खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चोर, VIDEO वायरल

Bihar Viral Video: खगड़िया में चलती ट्रेन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल छीनने की कथित कोशिश के बाद एक युवक कई किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से लटका रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर पूरा मामला...

ट्रेन खुलते ही चोर ने मोबाइल पर मारा झपट्टा, तभी पैसेंजर्स ने पकड़ लिया हाथ; खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चोर, VIDEO वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: बिहार के खगड़िया जिले में चलती ट्रेन से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति कथित तौर पर मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान ट्रेन की खिड़की से करीब 8 किलोमीटर तक लटका रहा. बताया जा रहा है कि ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके कारण वह मानसी स्टेशन से खगड़िया स्टेशन तक खिड़की से लटका रहा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


जानकारी के अनुसार, घटना 9 जुलाई की देर रात जनहित एक्सप्रेस में हुई. बताया जा रहा है कि मानसी स्टेशन के पास ट्रेन की खिड़की के समीप बैठे एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की गई. इसी दौरान यात्रियों ने कथित आरोपी का हाथ पकड़ लिया. ट्रेन चलने लगी और वह व्यक्ति खिड़की के बाहर लटका रह गया. यात्रियों ने पूरे रास्ते उसका हाथ नहीं छोड़ा, जिससे वह लगभग 7 से 8 किलोमीटर तक ट्रेन के साथ लटका रहा.


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर बैठे लोग उससे लगातार नाम और पता पूछ रहे हैं. पूछताछ के दौरान उसने पहले अपना नाम छोटू बताया, फिर अपने पिता का नाम छोटू यादव और बाद में अपना नाम पंकज यादव बताया. उसने यह भी कहा कि वह लखमीनिया गांव का रहने वाला है और किसी रिश्तेदार की तलाश में आया था. हालांकि यात्रियों का आरोप था कि वह मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था.


खगड़िया स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने उसे नीचे उतारा और रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले कर दिया. घटना के दौरान मौजूद कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.


जीआरपी थाना खगड़िया के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जनहित एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी. इसी दौरान यात्रियों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और ट्रेन खगड़िया स्टेशन पहुंचने तक उसे नहीं छोड़ा. पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं.