ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

ठेकुआ खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान बुजुर्ग दादी की मौत पोते-पोती बीमार

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में ठेकुआ खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 7 बच्चों समेत 8 लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में ठेकुआ खाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। वही 7 मासूम बच्चे बीमार पड़ गये हैं। बीमार बच्चों को इलाज के  लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस महिला की मौत हो गई वह इन बच्चों की दादी थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र का है, जहां एक परिवार के लिए ठेकुआ खाना जानलेवा साबित हो गया। ठेकुआ खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतका के सात मासूम पोते और पोती समेत परिवार के कुल 8 लोग बीमार हो गये। जिसमें एक बहू भी शामिल है।


सभी बीमार लोगों का पहले घर में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में प्रशासन तक यह मामला पहुंचा तब सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सात बच्चे और एक महिला का इलाज जारी है। मृतका के परिजन की माने तो पकवान खाने से लोग बीमार पड़ने लगे। इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई। 

टैग्स