ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar Teacher News: बिहार में स्कूल टाइम में कुर्सी पर चैन की नींद लेते नजर आए हेडमास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल

Bihar Teacher News: खगड़िया जिले के रोहियार गांव स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिकंदर सिंह स्कूल समय में सोते हुए कैमरे में कैद हुए। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar Teacher News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार में सरकार और शिक्षा विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद लापरवाह शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा तस्वीर खगड़िया से सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर कुर्सी पर ही नींद लेते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, बिहार के खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार गांव के मध्य विद्यालय रोहियार में शिक्षा व्यवस्था का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सिकंदर सिंह को स्कूल समय में सोते हुए पाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रधानाध्यापक कक्षा संचालन के बजाय आराम फरमा रहे हैं। यह घटना न सिर्फ उनके कर्तव्य पालन पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की स्थिति पर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानाध्यापक की ऐसी लापरवाही सामने आई हो। 


पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्कूल में पढ़ाई का माहौल और छात्रों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक के पास विद्यालय में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी होती है, लेकिन उनके इस रवैये से वे अपनी जिम्मेदारियों से विमुख नजर आते हैं।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता