ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

खगड़िया के अलौली प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मनरेगा पीओ और लेखापाल को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वेंडर का भुगतान कराने के नाम पर घूस मांगी गई थी।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA:बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जाते हैं, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इनकों देखकर ऐसा लगता है मानो दिल में डर खत्म हो गया है। तभी तो बेखौफ होकर रिश्वत लेने का काम करते हैं और निगरानी के हत्थे चढ़ जाते हैं। इस बार खगड़िया में एक घूसखोर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा है।  


बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड से मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) और एक लेखापाल को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। अलौली प्रखंड के मनरेगा PO और लेखपाल को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया है। इन दोनों को 45 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया है।


 दोनों की पहचान मनरेगा PO रमन जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम के रूप में हुई है। वेंडर को पेमेंट कराने के नाम पर PO ने रिश्वत मांगी थी।  इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को घूस लेते हुए पकड़ लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दोनों घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


दोनों को अलौली प्रखंड कार्यालय से 45 हजार कैश लेते दबोचा गया है। चौथम प्रखंड PO के प्रभार में भी रमण जी भाई हैं। फिलहाल निगरानी की टीम दोनों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गयी है।   जानकारी के अनुसार, रमण जी भाई के पास चौथम प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) का भी अतिरिक्त प्रभार है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईखगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई