ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : मुखिया को लगा जोरदार झटका, एक करोड़ का आया बिजली बिल, देखते ही उड़े होश

KHAGARIA : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं. चुनाव से पहले नीतीश सरकार कई बड़े निर्णय ले रही हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है,

बिहार : मुखिया को लगा जोरदार झटका, एक करोड़ का आया बिजली बिल, देखते ही उड़े होश
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं. चुनाव से पहले नीतीश सरकार कई बड़े निर्णय ले रही हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल ये घटना खगड़िया जिले की है, जहां मुखिया को एक करोड़ रुपये का बिजली बिल आया है. मुखिया से बिजली बिल वसूलने में विभाग सफल नहीं हो पा रहा इसलिए प्रखंड के बीडीओ को बिजली बिल जमा करवाने को लेकर पत्र लिखा गया  है.


मामला खगड़िया जिले के गोगरी और परबत्‍ता प्रखंड का है, जहां विभिन्न पंचायतों के मुखिया को जोरदार झटका लगा है. दरअसल मुखिया ट्रीट लाइट जलवा कर वाहवाही लूट रहे हैं लेकिन वे बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं. इसलिए विभाग ने पत्र लिखकर जल्द से जल्द बिजली बिल का बकाया भुगतान करने को कहा है. बिजली का बिल देखते ही कई मुखिया को झटका लगा है. चुनाव से पहले उनके हाथ-पांव फूल गए हैं.


बताया जा रहा है कि सिर्फ खगड़िया के गोगरी और परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों पर एक करोड़ से अधिक का बकाया है. जिसमें गोगरी की 12 पंचायतों में जलाए जा रहे स्ट्रीट लाइट की 43 लाख 28 हजार 448 रुपये बिजली बिल बकाया है. जबकि परबत्ता प्रखंड की 20 पंचायतों में कुल 59 लाख 61 हजार 360 रुपये का बिजली बिल बकाया है. 


इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपानक अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि पंचायतों में स्ट्रीट लाइट जलाए जा रहे हैं. पंचायत स्तर पर बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है. विभाग बिजली बिल वसूलने में सफल नहीं हो पा रही है. बिल वसूली को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. कई पंचायत से वसूली भी की गई है. फिलहाल में गोगरी और परबत्ता प्रखंड की पंचायतों से बकाया वसूली को लेकर संबंधित बीडीओ को लिखा गया है. उनसे भुगतान कराने का अनुरोध किया गया है.