ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

खगड़िया में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल पक्ष फरार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। महिला का शव ससुराल के बाथरूम से मिलने के बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले...

खगड़िया में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल पक्ष फरार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानसी थाना क्षेत्र के घारारी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर के बाथरूम से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या ससुराल वालों ने मिलकर की है। उन्होंने पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले विवाहिता की हत्या की गई और फिर मामले को छिपाने के लिए शव को बाथरूम में फेंक दिया गया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।


घटना के बाद से ही पति समेत सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। इससे मायके पक्ष का शक और गहरा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर घटना सामान्य होती तो ससुराल वाले मौके पर मौजूद रहते, लेकिन सभी का अचानक फरार हो जाना हत्या की ओर इशारा करता है।


मामले की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।