ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Bihar News: मछुआरों के जाल में फंसा दुर्लभ प्रजाति का घड़ियाल, वन विभाग की टीम भी देखकर रह गई दंग

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत स्थित विष्णुपुर गांव के पास गंगा की उपधारा में एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजाति का घड़ियाल का नन्हा बच्चा मछुआरों के जाल में फंस गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत स्थित विष्णुपुर गांव के पास गंगा की उपधारा में एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजाति का घड़ियाल का नन्हा बच्चा मछुआरों के जाल में फंस गया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जब स्थानीय मछुआरा बृजेश कुमार सहनी अपनी रोज़ की तरह मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल निकालने गया। जाल खींचने पर उसने देखा कि उसमें मछलियों के बजाय एक छोटा घड़ियाल फंसा हुआ है।


मछुआरे ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और घड़ियाल के बच्चे को किसी प्रकार की चोट पहुंचाए बिना सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने तुरंत इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घड़ियाल के बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया।


स्थानीय ग्रामीणों ने मछुआरे के इस कदम की खूब सराहना की और कहा कि यदि लोग इसी तरह जागरूक रहें तो गंगा जैसी नदियों में पाई जाने वाली विलुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित किया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी बृजेश कुमार सहनी के जागरूक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए एक मिसाल है।


गंगा नदी का पारिस्थितिक तंत्र कई दुर्लभ प्रजातियों का घर है, जिसमें घड़ियाल, डॉल्फिन और कई प्रकार की मछलियां शामिल हैं। लेकिन अंधाधुंध शिकार, प्रदूषण और अवैध गतिविधियों के कारण इनकी संख्या तेजी से घट रही है। ऐसे में यह घटना न सिर्फ अनोखी है बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है कि समाज के सहयोग और जागरूकता से वन्यजीव संरक्षण को सफल बनाया जा सकता है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट