ब्रेकिंग
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान

यात्रियों से भरी बस में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 50 लोगों की जान

Bihar News: बिहार के खगड़िया में यात्रियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। आग से बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News:  बिहार के खगड़िया में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। मानसी थाना इलाके के ठाठा में सुबह-सुबह यात्रियों से भरी एक बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।



सभी यात्री किसी तरह अपने को बचाकर बस से सुरक्षित निकने सफल रहे। लेकिन बस धू धू कर जलकर नष्ट हो गया है। बताया जाता है कि यात्री बस महेशखूंट से खगड़िया आ रही थी। घटना के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।



इसी दौरान आज सुबह करीब तीन बजे बस में आग लग गई। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। बस के किसी भी यात्री के झुलसने या हताहत होने की खबर नहीं है।



रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता