ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

रेलवे ट्रैक पर फंसा सवारियों से भरा ऑटो, उड़ गये परखच्चे, हलक में आ गई लोगों की जान

KHAGADIA: ख़बर बिहार के खगड़िया से है, जहां एक बड़ा हादसा टल गया. खगड़िया-मानसी रेलखंड पर एक ऑटो ट्रेन की चपेट में आ गया. डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KHAGADIA: ख़बर बिहार के खगड़िया से है, जहां एक बड़ा हादसा टल गया. खगड़िया-मानसी रेलखंड पर एक ऑटो ट्रेन की चपेट में आ गया.  डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक ऑटो आ गया. जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए.


ख़बरों के मुताबिक खगड़िया से यात्रियों से भरा ऑटो महेशखूंट जा रहा था. इसी दौरान चुकती रेल ओवर ब्रिज पर जाम होने के कारण चालक अपना ऑटो मानव रहित क्रॉस‍िंग से निकालने की कोशिश करने लगा. इस दौरान ऑटो के दो पह‍िए रेल ट्रैक में फंस गए.


गनीमत रही कि ऑटो पर सवार सभी यात्री समय रहते उतर गये.  इसी बीच एक्सप्रेस ट्रेन आई और ट्रैक पर फंसे ऑटो से टकरा गई. जिसके बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद रेल ट्रैक में ऑटो का पहिया फंसने के कारण करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. ट्रैक क्लीयर करके रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों का आवागमन दोबारा शुरू किया.