ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शराब पीकर शराब नहीं पीने की शपथ लेने पहुँच गया वार्ड सदस्य, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

KHAGADIYA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच खगड़िया के गोगरी प्रखंड कार्यालय में एक नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य को शराब पीना महंगा पड़ गया. शपथ लेने पहुंचे एक वार्ड सदस्य को पुलिस ने गिर

बिहार : शराब पीकर शराब नहीं पीने की शपथ लेने पहुँच गया वार्ड सदस्य, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGADIYA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच खगड़िया के गोगरी प्रखंड कार्यालय में एक नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य को शराब पीना महंगा पड़ गया. शपथ लेने पहुंचे एक वार्ड सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि वह आज शराब नहीं पीने की शपथ भी लेने वाला था. वह जब शपथ लेने पहुंचा तो उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी. अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. जब पुलिस आई और ब्रेथ एनालाइजार से उसका जांच किया गया. इसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया.


इस संबंध में गोगरी के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि गोगरी पंचायत के वार्ड 3 के वार्ड सदस्य जब शपथ के लिए पहुंचे तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. इस बात कि शिकायत मिलते ही पुलिस बुलाकर उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मद निषेध कानून के तहत कार्रवाई हो रही है. वहीं इस संबंध में पंचायती राज्य विभाग से भी निर्देश मांगा जाएगा.


मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वार्ड सदस्य से पूछताछ की तो उसने कहा कि गलती हो गई सर. मैं दारू पीकर आया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया. वार्ड सदस्य का नाम मंजेश कुमार बताया जा रहा है. वह गोगरी पंचायत के वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुआ है.


टैग्स