ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार से बड़ी खबर: मां ने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, चारों की दर्दनाक मौत

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक मां ने अपने ही तीन बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में मां समेत तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बिहार से बड़ी खबर: मां ने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, चारों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक मां ने अपने ही तीन बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में मां समेत तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में चारों के शवों को तलाश कर रही है। 


खगड़िया-बेगूसराय की सीमा पर हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग बुढ़ी गंडक नदी के किनारे पहुंचे हैं। यह पूरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल का है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले मोबाइल को पुल पर रख दिया और फिर 4 बच्चों के साथ छलांग लगा दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से तीनों बच्चों और मां को तलाश कर रही है। 


महिला की पहचान मोहनपुर निवासी रवि सिंह की 32 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के तौर पर की गई है जबकि तीनों बच्चों की पहचान 10 वर्षीय बेटी तान्या कुमारी, 8 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार और  6 वर्षीय बेटा आयुष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया और अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी।