ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

KHAGARIA : इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां प्रसाद खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए है। घटना मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव की है। बीमार लोगों मे कई महिलाएं और बच्च

बिहार : सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां प्रसाद खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए है। घटना मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव की है। बीमार लोगों मे कई महिलाएं और बच्चे शामिल है। आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही डीएम आलोक रंजन घोष सदर अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को बीमार लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे डीएम ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से लोग बीमार हुए हैं, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।


जानकारी के मुताबिक सैदपुर गांव के वार्ड संख्या 11 में प्रकाश शर्मा के घर सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए थे और सभी ने पूजा का प्रसाद ग्रहण किया था।  मंगलवार की शाम अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक साथ कई लोग बीमार हो गए। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। 


मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन एम्बुलेंस को गांव भेजा गया जहां से सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल 30 से 32 लोगों के बीमार होने की खबर है लेकिन इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों के इलाज में लगी है।

टैग्स