ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बेटी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार

KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर साम

बिहार : पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बेटी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGADIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी  की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आया है। जहां एक पति- पत्नी के आपसी विवाद के बीच बेटी की जान चली गई है। उसके बाद लड़की के माता - पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया में पति-पत्नी के बीच विवाद में सनकी पति ने बेटी की गला काट कर हत्या कर हत्या कर दी। यह घटना पौड़ा थाना क्षेत्र के मैरा गांव की है। जहां पति पत्नि के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर एक आठ साल की बच्ची सोनाली कुमारी की गला रेतकर हत्या करने मामला सामने आया है। बच्ची की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


वहीं,घटना की सूचना मिलने के बाद पौड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों पति-पत्नि को भी गिरफ्तार किया है। परिजनों का कहना है कि पति और पत्नि के बीच रुपये को लेकर विवाद होते रहता था और आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर  पुलिस का कहना है की पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव में इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं की पत्नी के अवैध संबंध से आक्रोशित होकर सनकी पति ने बेटी की हत्या की है। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर कुछ भी कहना से इंकार किया है।