ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: ‘ए मुखिया जी मन होखे त बोलीं..’ आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाते नेता जी का वीडियो वायरल

KHAGARIA: बिहार में सांस्कृतिक आयोजन हो या शादी ब्याह आर्केस्ट्रा का आयोजन आम बात हो गई है। अक्सर ऐसे आयोजनों में आपको बार-बाला ठुमके लगाते नजर आ जाएंगी। बात तब खास हो जाती है जब ज

Bihar News: ‘ए मुखिया जी मन होखे त बोलीं..’ आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाते नेता जी का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में सांस्कृतिक आयोजन हो या शादी ब्याह आर्केस्ट्रा का आयोजन आम बात हो गई है। अक्सर ऐसे आयोजनों में आपको बार-बाला ठुमके लगाते नजर आ जाएंगी। बात तब खास हो जाती है जब जनप्रतिनिधि या पुलिस के जवान और अधिकारी खुद को रोक नहीं पाते हैं। खगड़िया से एक ऐसी ही तस्वीर निकलकर सामने आई है।


दरअसल, खगड़िया के गोगरी प्रखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मुखिया बाल बालाओं के साथ भोजपुरी के अश्लील गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। मुखिया वरुण कुमार भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।


यह वीडियो गोगरी प्रखंड के पखरेल गांव का है। बताया जा रहा है कि मुखिया जी के पंचायत में दुर्गा पूजा के मौके पर डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था और इसी कार्यक्रम में मुखिया जनता के समक्ष ही स्टेज पर चढ़ गए और भोजपुरी के चर्चित गाने पर आर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करने लगे। मुखिया जी जोश में होश खो बैठे और उन्हें जनता का भी ख्याल नहीं आया।


वरुण कुमार मुखिया पखरेल पंचायत से पहली बार मुखिया बने ही थे कि अपने साथियों के साथ शराब पीते पकड़े गए थे। जिसमें गोगरी पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। जेल से हाल ही बाहर आए थे लेकिन अब एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं।

रिपोर्ट- अनिश कुमार