ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar News: बिहार के इस जिले के लोगों के लिए गुड न्यूज, एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात

Bihar News: 24 अप्रैल से एक साथ तीन नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी, जो संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी।

Bihar News
खगड़िया को एक साथ मिलेगी 3 ट्रेनों की सौगात
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया के लोगों के लिए खुशखबरी है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोगों को सांसद राजेश वर्मा के प्रयास से 24 अप्रैल से तीन नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। ये ट्रेनें बिथान-समस्तीपुर और खगड़िया-अलौली रेलखंड पर चलेंगी जिससे सहरसा समस्तीपुर और मुंबई के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।


वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस का खगड़िया और हसनपुर में भी ठहराव होगा जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लोगों का सफर आसान हो जाएगा। खगड़िया के लोगों को 24 अप्रैल से एक साथ तीन नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी, जो संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। इसके साथ ही सहरसा, समस्तीपुर अलौली के अलावा मुंबई के लिए भी सीधी ट्रेन मिलेगी।


सांसद के प्रयास से एक तरफ जहां खगड़िया -अलौली रेलखंड निर्माण होने के सालों बाद इस रेलखंड पर 24 अप्रैल से यात्री ट्रेन चलेगी, जो अलौली से सहरसा तक जाएगी। वहीं लोकसभा क्षेत्र के हसनपुर बिथान रेलखंड का भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बीते 10 सालों से लोग इस रुट में ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं, 24 अप्रैल से बिथान से समस्तीपुर के लिए नई ट्रेन चलेगी। वहीं, सांसद के पहल पर सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल से होने जा रहा है, जिसका ठहराव खगड़िया ,हसनपुर में भी होगा। इसका लाभ संसदीय क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।


सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल से आरंभ किया जा रहा है, जो सहरसा से खगड़िया, हसनपुर समस्तीपुर के रास्ते पटना और मुंबइ तक जाएगी। खबरों के मुताबिक सांसद राजेश वर्मा 24 को अलौली से सवारी गाड़ी के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता