ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: 14 साल के प्रेमी-युगल को Facebook पर हुआ प्यार, घरवालों के खिलाफ दोनों ने उठाया यह कदम

KHAGARIA: घर से भागकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने माता रानी के मंदिर में शादी रचाई। ग्रामीणों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 14 साल के प्रेमी युगल की शादी देखने के लोगों की भ

Bihar News: 14 साल के प्रेमी-युगल को Facebook पर हुआ प्यार, घरवालों के खिलाफ दोनों ने उठाया यह कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: घर से भागकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने माता रानी के मंदिर में शादी रचाई। ग्रामीणों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 14 साल के प्रेमी युगल की शादी देखने के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घरवालों की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ घर से भागकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने भगवती मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


शादी के बाद ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद देकर इस अनोखी शादी के गवाह बनें। दरअसल, मामला खगड़िया जिले के पसराहा गांव से जुड़ा हुआ है। जहां भुवनेश्वर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार और गुंजे सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक परिवार वालों को लगी तो युवक पर शादी का दबाव डालने लगे लेकिन इस शादी के लिए प्रेमी के परिजन तैयार नहीं थे। इसके बावजूद घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेमी शादी करने के लिए राजी हो गया और वह गांव के भगवती मंदिर पहुंच गया। 


जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी भगवती मंदिर में करायी गयी। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी किया। प्रेमी से पति बने अभिषेक कुमार और पत्नी बनी मुस्कान दोनों को फेसबुक पर एक दूसरे से प्यार हुआ था। 3 साल तक दोनों लगातार लुकछिप कर मिलते रहे।  जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो वो इसका विरोध करने लगे। 


घरवालों के विरोध के बावजूद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली और इस शादी के गवाह गांव वाले बने। अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतनी कम उम्र में इन दोनों ने शादी कैसे कर ली जबकि लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 होनी चाहिए लेकिन इन दोनों की उम्र 14 साल है दोनों नाबालिग है। इसलिए इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। कोई इसे गलत बता रहा है तो कोई इसे सही करार दे रहा है। लेकिन कानूनी रूप से यह शादी उचित नहीं है। 


खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

टैग्स