ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR CRIME : दोस्त बना कातिल ! घर से बुलाकर सीने में दागी गोलियां, मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल

BIHAR CRIME : ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है,जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के एक युवक की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया गया हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है,जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के एक युवक की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिले में एक बार फिर आपसी रंजिश में गोलीबार कर एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले का आरोपी मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में लगी है। फिलहाल इसको लेकर पुलिस के तरफ से अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन,ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


बताया जा रहा है कि, खगड़िया का इलाका में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा है। यहां एक युवक को गोलियों से भून डाला गया। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इसके घटना के पीछे मृतक के दोस्त का हाथ बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि युवक को दोस्त ने घर से बुलाकर गाछी ले गया और उसकी हत्या कर दी। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस टीम को भी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहिकात में लगी हुई है। यह पूरा मामला गंगौर थाना इलाके के शोभनी गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में आरोपी दोस्त की तलाश जारी है।