ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: भांजे के प्यार में दीवानी हो गई थी मामी, पति ने पूरे गांव के सामने भरवा दी मांग

KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। यहां एक मामी को अपने ही भांजे से

बिहार: भांजे के प्यार में दीवानी हो गई थी मामी, पति ने पूरे गांव के सामने भरवा दी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। यहां एक मामी को अपने ही भांजे से ऐसे प्यार हुआ कि दोनों लोक लाज को ताक पर रखकर एक दूसरे के हो गए। महिला के पति ने ही उसकी शादी अपने भांजे से करा दी। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वालरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, झिकटिया पंचायत के काजीचक गांव निवासी डब्लू शर्मा की शादी अनिता देवी के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। 12 साल बीच जाने के बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। डब्लू शर्मा राजमिस्त्री का काम करता था और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच करीब पांच साल पहले अनिता की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान संतोष कुमार से हुई। चौथम थाना क्षेत्र के मलपा धुतौली निवासी संतोष और अनिता करीब आए और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।


इसी बीच सोमवार की देर रात संतोष अनिता देवी से मिलने उसके गांव पहुंच गया और देर रात दोनों एक ही कमरे में पकड़े गए। मंगलवार की सुबह पति डब्लू शर्मा ने पूरे गांव के सामने अपनी पत्नी की शादी रिश्ते में भांजा लगने वाले संतोष से करा दी। पति ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में प्रेमी से अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरवा दिया। मामी की उम्र 30 साल है जबकि भांजे की उम्र 20 साल बताई जा रही है। इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।

टैग्स