ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

Khagaria News: महिला की मौत पर अस्पताल में भारी बवाल, समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से गई जान; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

KHAGARIA: खगड़िया सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है हालांकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना से गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया और स

Khagaria News: महिला की मौत पर अस्पताल में भारी बवाल, समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से गई जान; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Mukesh Srivastava
1 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है हालांकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना से गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


मृतका के परिजनों ने लेबर वार्ड के ऑन ड्यूटी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने और एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। बेगूसराय के विष्णुपुर आहोक गांव की रहने वाली सोखतारा खातून को बीते गुरुवार को सदर अस्पताल को भर्ती कराया गया था।


देर रात महिला का प्रसव कराया गया। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण वह सदर अस्पताल से हायर सेंटर नहीं जा सकी और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट- अनिश कुमार