ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

खगड़िया में बड़ा हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 8 की मौत, 2 घायल

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर खगड़िया से सामने आ रही है, जहां स्कूल की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत और बचाव क

खगड़िया में बड़ा हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 8 की मौत, 2 घायल
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर खगड़िया से सामने आ रही है, जहां स्कूल की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है.


घटना खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला की है, जहां स्कूल की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि चंडी टोला प्राथमिक विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है. नाले के निर्माण को लेकर ही जेसीबी से खुदाई की जा रही थी. इस दौरान स्कूल की दीवार गिर गई.


स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर बताये जा रहे हैं, जो नाले के निर्माण में लगे हुए थे. अभी भी 2 लोगों के नीचे दबने की बात सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि एक बड़ी लापरवाही के कारण इस हादसा हुआ है.


खगड़िया के डीएम शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि नाले के खुदाई के क्रम में वह दीवार गिरी है. वह खुद स्पॉट पर पहुंच रहे हैं. यह घटना खगड़िया के मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है. मौके पर खगड़िया के डीएसपी भी पहुंचे हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें