Bihar News: बिहार के खगड़िया में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। मानसी थाना इलाके के ठाठा में सुबह-सुबह यात्रियों से भरी एक बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
सभी यात्री किसी तरह अपने को बचाकर बस से सुरक्षित निकने सफल रहे। लेकिन बस धू धू कर जलकर नष्ट हो गया है। बताया जाता है कि यात्री बस महेशखूंट से खगड़िया आ रही थी। घटना के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।
इसी दौरान आज सुबह करीब तीन बजे बस में आग लग गई। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। बस के किसी भी यात्री के झुलसने या हताहत होने की खबर नहीं है।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया



