ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

कटिहार: घर बंटवारे के विवाद में बहू ने सास और देवर पर फेंका एसिड, केस दर्ज

कटिहार के शिव नगर इस्लामपुर में घर बंटवारे को लेकर बहू ने सास और देवर पर एसिड फेंका। दोनों सदर अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के शिव नगर इस्लामपुर में घर बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बहू द्वारा सास और देवर पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित मां-बेटे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे।


घटना के संबंध में पीड़ित विजय कुमार यादव ने बताया कि वे पांच भाई हैं, जिनमें से चार भाई फिलहाल घर छोड़कर किराए के मकान में रह रहे हैं। आरोप है कि उनका तीसरा भाई सुनील कुमार, अपनी पत्नी सोनी कुमारी के साथ मिलकर पैतृक घर पर कब्जा किए हुए है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को पंचायत बुलाई गई थी।


विजय कुमार यादव के अनुसार, पंचायत होने से पहले ही सोनी कुमारी ने उनकी मां भवानी देवी और उन पर एसिड फेंक दिया। हालांकि घटना को समय रहते देख लेने के कारण वे अपनी मां को लेकर दूसरी ओर हो गए, जिससे एसिड का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा और केवल कुछ छींटे ही चेहरे व शरीर पर पड़े।


घटना के बाद पीड़ितों ने मुफस्सिल थाना में सुनील कुमार और सोनी कुमारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैग्स