ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar News: पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था इलेक्ट्रीशियन, विभाग की लापरवाही से हो गया बड़ा हादसा

KATIHAR: कटिहार में बिजली विभाग (electricity department) की लापरवाही (carelessness) से एक बड़ा हादसा हो गया। एक बिजली मिस्त्री पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था, तभी सप्लाई आ गई और

Bihar News: पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था इलेक्ट्रीशियन, विभाग की लापरवाही से हो गया बड़ा हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में बिजली विभाग (electricity department) की लापरवाही (carelessness) से एक बड़ा हादसा हो गया। एक बिजली मिस्त्री पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था, तभी सप्लाई आ गई और करंट से झुलस कर बिजली मित्री (electrician) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रोशना थाना क्षेत्र का है।


मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान नवादा जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महानंदा बांध के मकरचल्लाह कद के पास बिजली खराब हो गई थी। सूचना मिलने के बाद बिजली मिस्त्री राहुल कुमार उसे ठीक करने के लिए पहुंचा था। पाउर हाउस को फोन कर बिजली कट कराने के बाद वह पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करने लगा।


राहुल अभी बिजली ठीक कर ही रहा था कि तभी बिजली की सप्लाई आ गई। जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही राहुल की मौत हुई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता