ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नशे में धुत्त BMP जवान का हंगामा, कहा- प्रताड़ित कर रहे हैं अधिकारी,सुशांत की तरह सुसाइड कर लूंगा

KATIHAR : बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. पर जिन पुलिस वालों पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिस वाले अक्सर शराब के नशे में टल्ली मिलते हैं. ताजा मामला कट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. पर जिन पुलिस वालों पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिस वाले अक्सर शराब के नशे में टल्ली मिलते हैं. 

ताजा मामला कटिहार का है. जहां सोमवार को सदर अस्पताल में नशे में धुत्त एक पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा किया. नशे में धुत्त पुलिस वाला अपने पदाधिकारियों पर पताड़ित करने का आरोप लगा रहा था और बार-बार कह रहा था कि वह डिप्रेशन में आकर सुशांत सिंह की तरह सुसाइड कर लेगा. 

अस्पताल में मौजूद अन्य जवानों ने उसे संभाला और जांच के बाद घर भेज दिया. बताया जा रहा है कि बीएमपी-7 में तैनात पुलिसकर्मी ध्रुव कुमार सिंह ने ड्यूटी की दौरान शराब पी ली थी, जिसके बाद उसे जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. अस्पताल पहुंचते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया. वह नशे में कह रहा था कि 'मेरी पत्नी का ऑपरेशन कराना है लेकिन मुझे छुट्टी नहीं मिली.  इसी के चलते मैंने दारू पी ली. हमारे डिपार्टमेंट में सब मिले हुए हैं और मुझे प्रताड़ित करते हैं. विभागीय अफसर हमलोगों को शोषण कर रहे हैं. सुशांत सिंह ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी. मैं भी परेशान होकर सुसाइड कर लूंगा.'