ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

नदी में डूबते 6 साल के भतीजे को बचाने गए चाचा की भी मौत, घर में पसरा मातम

KATIHAR : इस वक़्त एक बड़ी खबर कटिहार जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से चाचा भतीजे की मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. नदी के पास भारी संख्या में लोगों क

नदी में डूबते 6 साल के भतीजे को बचाने गए चाचा की भी मौत, घर में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : इस वक़्त एक बड़ी खबर कटिहार जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से चाचा भतीजे की मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. नदी के पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. मामला फलका थाना क्षेत्र के बरण्डी नदी का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार, बरण्डी नदी में एक 6 वर्षीय बच्चा नहाने के दौरान अचानक से डूबने लगा तभी उसके चाचा की नजर उसपर पड़ी. बच्चे को बचाने के लिए चाचा ने भी नदी में छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूब गया. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को बचाने के काफी कोशिश की गई लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी. 


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है.