ब्रेकिंग
बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’

बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bihar News: कटिहार के मनिहारी गंगा घाट पर नाव में अचानक खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। नाव पर सवार 14 लोगों में से 12 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक बच्ची के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार के मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष समेत कुल 14 लोग कारगिल दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच गंगा नदी में अचानक नाव में खराबी आ जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।


स्थानीय लोगों एवं प्रशासन के सहयोग से नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही त्रिलोकी नाथ सिंह, विनोद कुमार सिंह, संतोष कुमार झा, सनत कुमार तथा निहारिका राय सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।


अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समय रहते सभी लोगों को बचा लिया गया तथा इस कार्य में स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। घटना में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इसी बीच एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। बच्ची की मां ने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के लोग जान बचाने में जुटे हुए थे और अफरा-तफरी के बीच बच्ची और नाव माझी का पता नहीं चल सका। 


उन्होंने कहा कि उन्हें भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रशासन ने बच्ची के लापता होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सत्यता और स्थिति स्पष्ट होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

रिपोर्ट- सोनू चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता