ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मोबाइल पर बात करते-करते युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF की टीम

कोसी पुल एक बार फिर बना मौत का पुल। कटिहार के कुरसेला में मोबाइल पर बात करते-करते एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाई। SDRF की टीम तलाश में जुटी, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

बिहार
कोसी पुल पर फिर हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कोसी पुल से एक युवक ने मोबाइल पर बात करते-करते गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पुल के तीसरे पाए के पास कुछ देर तक फोन पर बात कर रहा था तभी अचानक रेलिंग पार कर नदी में कूद गया।


मछुआरों ने उसे पानी में देखा लेकिन गंगा की तेज़ धार में वह कुछ ही पलों में लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को खबर दी, जिसके बाद अंचलाधिकारी अनुपम के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। टीम ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक बुलेट सवार युवक ने इसी पुल से छलांग लगाई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश दोनों है।


ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ना तो कोई स्थायी पुलिस चौकी है, और ना ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी। लोगों ने प्रशासन से पुल पर चौबीसों घंटे गश्ती दल की तैनाती और कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुल पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने की बात कही है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम देर रात तक गंगा में युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

टैग्स