ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कटिहार में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया महंगा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

कटिहार में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से पिस्टल, तलवार और खोखा बरामद किया।

बिहार
हथियार भी बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़ दबोचा। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बारनगर निवासी मदन चौधरी का बेटे के रूप में हुई है।


बरारी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2 लोहे का पिस्टल, 1 तलवार, 1 लोहे का पंच और 3 खोखा बरामद किया है। दरअसल बरारी थानाध्यक्ष को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो/फोटो बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


उक्त सूचना के आलोक में तत्काल सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बारीनगर वार्ड नंबर-05 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सोशल मीडिया पर हथियार का लहराने वाले कृष्ण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उक्त व्यक्ति को जेल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।