ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Katihar Train News: कटिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला, बोगी से धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी

KATIHAR: कटिहार से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से अचानक शनिवार को धुआं निकलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन में सवार यात्रियों को यह आशंका सता रही थी

Katihar Train News: कटिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला, बोगी से धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से अचानक शनिवार को धुआं निकलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन में सवार यात्रियों को यह आशंका सता रही थी कि कही ट्रेन में आग तो नहीं लग गयी। 


इस बात को लेकर उस बोगी में सवार यात्री दहशत में थे। यात्रियों के शोर मचाता देख ट्रेन के ड्राइवर ने गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन से उतर कर देखा कि ब्रेक शू से धुआं निकल रहा है। पंडारक और मेकरा हॉल्ट के बीच यह घटना हुई। ट्रेन से धुंआ निकलता देख यात्री अपना-अपना सामान लेकर ट्रेन से बाहर निकल गये। 


इस दौरान यह ट्रेन आधे घंटे तक पंडारक और मेकरा हॉल्ट के बीच रूकी रही. ड्राइवर ने इस बात की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन का परीक्षण किया गया और इस समस्या को ठीक किया गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.  

टैग्स