ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला, RPF जवान ने बचाई जान

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान अमित ने अपनी फुर्ती से बड़ा हादसा टाल दिया। कुछ सेकंड में हुए इस रेस्क्यू की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। पूरी ख

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला, RPF जवान ने बचाई जान
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: किसी ने ठीक ही कहा है... 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसका जीता-जागता उदाहरण कटिहार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला, जहाँ एक आरपीएफ जवान की चीते जैसी फुर्ती ने एक महिला को मौत के मुँह से खींच निकाला।


घटना शुक्रवार तड़के करीब लगभग चार बजे की है। सन्नाटे को चीरती हुई ट्रेन नंबर 15701 (सिलीगुड़ी इंटरसिटी) कटिहार स्टेशन से अपनी रफ्तार पकड़ रही थी। तभी अचानक एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ा और अगले ही पल वह प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच बने जानलेवा गैप की ओर खिंची चली गई। वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल अमित ने जो किया, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। बिना एक पल गंवाए, अमित ने मौत की परवाह न करते हुए महिला की ओर दौड़ लगाई। इससे पहले कि ट्रेन महिला को अपनी चपेट में लेती, अमित ने उसे अपनी ताकतवर बाहों से जकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया।


अगर एक सेकंड की भी देरी होती, तो अंजाम बेहद खौफनाक हो सकता था। सुरक्षित बचने के बाद सहमी हुई महिला यात्री ने बताया कि वह गलती से मालदा पैसेंजर की जगह सिलीगुड़ी इंटरसिटी पर सवार हो गई थी। ट्रेन के खुलते ही वह घबराहट में नीचे कूदने लगी, जिसके बाद संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गई।


आरपीएफ के इस 'रियल लाइफ हीरो' की बहादुरी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत कांस्टेबल अमित के इस अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की रेल अधिकारियों से लेकर आम यात्रियों तक जमकर सराहना कर रहे हैं।