ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कटिहार में नाबालिग गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

जिस नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदों ने गंदा काम किया वो गूंगी है..वो पड़ोस में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को देखने जा रही थी, तभी मनचलों ने जबरन उसे बाइक पर बिठा लिया और घटना को अंजाम दिया।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले के रोशना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धड़ दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची अपने पड़ोस में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने जा रही थी, तभी दो युवकों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और अनजान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता के माता-पिता उसे ढूंढते हुए लाभा चौक पहुंचे, तो बच्ची अपने माता-पिता को देखकर गले लगकर रोने लगी और इशारों में अपनी आपबीती बताई।


पीड़ित बच्ची के पिता ने रोशना थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों सोनू कुमार पिता सुखलाल गोसाई और एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया। रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी ने बताया कि नाबालिग पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया है।