ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 4 महिलाएं व 1 नाबालिग लड़की मुक्त

कटिहार पुलिस ने होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 6 पुरुष गिरफ्तार, 4 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की मुक्त कराई गईं। सभी को होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ा है। इस छापेमारी के बाद होटल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार
देह व्यापार का खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस ने एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पकड़े गये सभी पुरुष और महिलाएं उस वक्त आपत्तिजनक स्थिति में थे। 6 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वही 4 महिलाओं और 1 नाबालिग लड़की को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया गया। 


कटिहार की मुफ्फसिल थाने के थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टा टोला चौक स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है। बाहर से महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को यहां लाया जाता है और उनसे पैसे की लालच देकर देह व्यापार कराया जाता है। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष ने जिले के पुलिस कप्तान को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। 


जब पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की तब वहां पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाए गये। वहां से 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें होटल में काम करने वाले दो कर्मचारी और एक दुकान का मालिक शामिल है। वही 4 महिलाओं और 1 नाबालिग लड़की को वेश्यावृति के धंधे से मुक्त कराया गया। पुलिस ने छापेमारी कर होटल के कमरे से मैनफोर्स कंपनी का पैक कंडोम-02, भेसिलीन-02, मोबाईल-07, नगद-26,000/-रू. बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


गिरफ्तार लोगों की हुई पहचान 

01. अमरजीत कु0 उम्र 21 वर्ष  पे0 स्व. देवनारायण पोद्दार सा0 अमोल झगरू थाना फलका जिला कटिहार।

02. कामेश्वर साह उम्र 27 वर्ष पिता स्व. राम प्रसाद साह सा0 हफलागंज थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार।

03. संतोष कुमार सहनी उम्र 33 वर्ष पे0 वकिल सहनी सा0 मझेली थाना बरारी जिला कटिहार।

04. मुन्ना कुमार उम्र 27 वर्ष पे0 गंगा सहनी सा0 पटेल चैक थाना नगर जिला कटिहार।

05. विक्की कु0 साह उम्र 27 वर्ष पिता मनेजर साह सा0 तीनगछिया थाना नगर जिला कटिहार।

06. मो0 अलीमुद्दीन उम्र 26 वर्ष पे0 शमशेर अली सा0 बालूघाट सुखासन थाना सेमापुर जिला कटिहार।

बरामद सामानों की सूची:-01. मैनफोर्स कंपनी का पैक कंडोम-02,  02. भेसिलीन-02,   03. मोबाईल-0704.  नगद-26,000/-रू.  05. डी0बी0आर0-01