ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

वर्दी का 'रेट' सिर्फ 200 रुपये? कटिहार में 'थप्पड़बाज' के बाद अब 'घूसखोर' का वीडियो वायरल!

कटिहार के अमर जवान चौक पर चेकिंग के नाम पर 200 रुपये की उगाही का वीडियो वायरल हुआ है। चाय दुकान के जरिए घूस लेते पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

bihar
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: जब से बिहार का गृह विभाग सम्राट चौधरी के हाथों में आया है, पुलिसवालों में एक अलग ही 'जुनून' चढ़ गया है। लेकिन ये जुनून कानून की रक्षा का नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने का है! अभी कटिहार की जनता 'थप्पड़बाज दारोगा' के सदमे से उभरी भी नहीं थी कि अब 'चाय की दुकान' वाली वसूली का खेल सामने आ गया है।"


"तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं! ये नजारा है कटिहार के अमर जवान चौक का। जिस जगह का नाम ही जवानों की शहादत पर है, वहां खाकी वर्दी महज 200 रुपये में नीलाम हो रही है। वीडियो में दिख रहा यह पुलिसकर्मी, जिसका नाम हरि बताया जा रहा है, और साथ में खड़ा होमगार्ड का जवान दोनों मिलकर वर्दी की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


शर्म तो तब आती है जब घूस लेने का तरीका हाईटेक नहीं, बल्कि 'देसी जुगाड़' वाला निकलता है। साहब कह रहे हैं कि 'पैसे चाय की दुकान पर दे दो!' "एक बाइक सवार युवक ने अपनी हिम्मत दिखाई और इस 'उगाही गैंग' का पूरा कच्चा-चिट्ठा कैमरे में कैद कर लिया। सवाल बड़ा है—चेकिंग के नाम पर आम जनता की जेब कब तक कटती रहेगी? क्या गृह मंत्री का खौफ खत्म हो चुका है, या फिर सिस्टम ही 200-200 रुपये में बिकने को तैयार है? जनता जवाब मांग रही है!"

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट