ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कमरे में महिला के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने सिर मुंडवाया, खूंटे से बांधकर पीटा

KATIHAR : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला और एक युवक को अवैध संबंध के शक में जानवर की तरह खूंटे से बांधकर

कमरे में महिला के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने सिर मुंडवाया, खूंटे से बांधकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR :  जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला और एक युवक को अवैध संबंध के शक में  जानवर की तरह खूंटे से बांधकर पीटा गया है. इतना ही नहीं दोनों का आधा सिर मुंडवाकर गांव में भी घुमाया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला कटिहार जिले के कोढ़ा थाना इलाके का है. जहां भटवाड़ा पंचायत बोरा संथाली टोला में एक महिला और युवक को जानकर की तरह खूंटे में बांधकर पीटा गया है. बताया जा रहा है कि दोनों का आधा सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला और युवक के बीच अवैध संबंध है. हालांकि महिला और पुरुष का कहना है कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है.


पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसके चाचा के खेत में काम करता है. शाम को वह मजदूरी लेने के घर आया था. इस दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत ने खूंटे से बांध कर पीटने और फिर सिर मुंडवा कर गांव में घुमाने का तालिबानी फरमान सुनाया. पीड़ित नूर मोहम्मद भी कहते हैं कि इस महिला के साथ उनका कोई गलत संबंध नहीं है, वह मजदूरी लेने आया था. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर अवैध संबंध के आरोप में इस तरह का सजा दी.

टैग्स