ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

कटिहार में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घटन

कटिहार में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. बच्चों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


घटना जिले के पूरब ढेरुआ गांव की है. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय रहमत राजा और 7 वर्षीय मो सितबुल के रूप में की गई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के बगल में स्थित कमला नदी में नहाने गए थे. नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई. 


बताया गया है कि बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों बच्चों की खोजबीन करने में लग गए. खोजबीन के दौरान कमला नदी किनारे कपड़ा मिलने पर स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों के शवों को खोजकर कमला से बाहर निकाला. डूबकर मरे दोनों बच्चों के पिता मजदूरी कर किसी तरह पूरे परिवार वालों का भरण पोषण किया करते हैं.